आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले
पटना | आंगनबाड़ीसेविका-सहायिकाओं से सरकारी कर्मचारियों से भी अधिक काम लिया जाता है। इसके बावजूद उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा तो दूर खेत मजदूरों को मिलने वाली न्यूनतम मजदूरी से भी कम मानदेय दिया जाता है। यह भारतीय संविधानसुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं मानवाधिकार का उल्लंघन है। ये बातें भारतीय नृत्य कला मंदिर के मुक्ताकाश मंच से ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स फेडरेशन के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए एटक के राष्ट्रीय सचिव आंगनबाड़ी वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ बीवी लक्ष्मी ने कहीं।
www.bhaskar.com Dec 11, 2016, 02:35 IST
No comments:
Post a Comment